{"_id":"652ed30486d2da13c10d4f74","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2087-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर की दो सड़कों पर तीन महीने से आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर की दो सड़कों पर तीन महीने से आवागमन ठप
Wed, 18 Oct 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की दो सड़कों पर बीते जुलाई से आवागमन बाधित है। दोनों सड़कों को काफी क्षति पहुंची है। सड़क बंद होने से लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बीते चार जुलाई को अतिवृष्टि के दौरान कपकोट के काफलीकमेड़ा को जोड़ने वाली सड़क कई स्थानों पर दरक गई थी। सड़क से सटी पहाड़ी में भूस्खलन होने से सड़क को नुकसान पहुंचा था। सड़क इस तरह दरक गई थी कि जिला प्रशासन ने सड़क का अलाइनमेंट बदलने के निर्देश जारी कर दिए थे। काफलीकमेड़ा की ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण मुख्य सड़क तक आने के लिए करीब तीन किसी पैदल चलना पड़ रहा है। जरूरत का सामान सिर पर ढोना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की।
जिले के कठपुड़ियाछीना से अल्मोड़ा जिले के सेराघाट जाने वाली सड़क पर बीते 30 जुलाई से यातायात बाधित है। बरसात में सड़क कई स्थानों पर बह गई है। क्षतिग्रस्त हो गई है। बंद सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नाराण सिंह, हुकुम राम, नैन सिंह, नंदन प्रसाद ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से कई स्थानों पर वाहन बदल-बदल कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
अब नहीं होगा अलाइनमेंट में बदलाव
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि काफलीकमेड़ा सड़क का अलाइनमेंट बदलने का आसपास के गांवों के लोग विरोध कर रहे हैं। वर्तमान सड़क को ही ठीक कराया जाएगा। कठपुड़ियाछीना-सेराघाट सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत के काम में तेजी लाई जाएगी। संवाद