{"_id":"665a170a82be561f3b015d00","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-106933-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रधानाध्यापक के 58 और सहायक अध्यापक के 232 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रधानाध्यापक के 58 और सहायक अध्यापक के 232 पद रिक्त
Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कई साल से चली आ रही शिक्षकों की कमी की समस्या नए सत्र में भी बनी हुई है। शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
जिले में 554 प्राथमिक विद्यालय हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 462 पद सृजित हैं जिनके सापेक्ष वर्तमान में 404 प्रधानाध्यापक तैनात हैं जबकि 58 प्रधानाध्यापक के पद रिक्त चल रहे हैं। सहायक अध्यापकों का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 766 पद सृजित हैं जिनके सापेक्ष 534 सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र तैनात हैं। 232 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिले में 196 स्कूल एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षकोंं की कमी के कारण प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। कई विद्यालयों में छात्र संख्या भी हर साल कम हो रही है।
इधर, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती होगी तो जिले के स्कूलों को भी इसका लाभ मिलेगा।