फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: प्राकृतिक नजारों के दीदार के साथ सैलानी ले सकेंगे सेब का स्वाद

Sat, 01 Jun 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। पर्यटन नगरी कौसानी आने वाले सैलानी अब सूर्योदय के नजारे का लुत्फ उठाने के साथ-साथ पांच अलग-अलग प्रजाति के सेब का स्वाद भी आनंद भी ले सकेंगे। उद्यान विभाग ने कौसानी को एप्पल बेल्ट बनाने का बीड़ा उठाया है। जल्द ही कौसानी के सेब भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन

जिले में एप्पल मिशन के तहत प्रयोग के तौर पर उद्यान विभाग ने किसानों को सेब की पांच प्रजातियों को उगाने के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद कौसानी के कई किसानों ने उद्यान विभाग में सेब की बागवानी के लिए आवेदन भी किया है। किसानों की रुचि को देखते हुए विभाग ने कौसानी स्टेट, बगरी, मुझारचौरा और पिंगलकोट सहित अन्य गांवों में सेब की बड़ी बैल्ट बनाने की योजना बनाई और बड़े पैमाने पर किसानों को सेब उत्पादन के लिए प्रेरित किया। किसानों की मेहनत अब जमीन पर दिखने लगी है। बीते दिनों जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने विभागीय टीम के साथ कौसानी के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर बागवानी का निरीक्षण किया और किसानों को तकनीकी जानकारी दी। निरीक्षण में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक कुलदीप जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रजाति के सेब का हो रहा उत्पादन
बागेश्वर। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि कौसानी में 15 किसान तीन एकड़ भूमि में किंग रोट, रेड गाला, गेल गाला, ग्रेनिस स्मिथ, जेरोमाईन प्रजाति के सेब का उत्पादन कर रहे हैं। सेब की किंग रोट प्रजाति का लाल रंग का सेब बेहद पसंद किया जाता है, जबकि ग्रेनिस स्मिथ हरे रंग का सेब स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। रेड गाला भी आकर्षक लाल रंग का सेब है जिसकी कौसानी में अच्छी पैदावार हो सकती है। अन्य दो प्रजाति के सेब भी आकर्षक और स्वादिष्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरा रोजगार दिला रहे सेब
बागेश्वर। कौसानी के प्रगतिशील किसान मदन सिंह ने बताया कि कौसानी आने वाले पर्यटक उनकी बागवानी देखने आते हैं जिसके लिए उन्होंने 25 रुपये शुल्क भी रखा है। इससे गांव के एक व्यक्ति को रोजगार मिला है। हर साल सेब की फसल से उन्हें एक लाख से अधिक का मुनाफा हो रहा है। सैलानियों को बागवानी दर्शन कराने से भी आय हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed