फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face problems.

Champawat News: ... तो एनएच बंद होने पर नहीं थमते वाहनों के पहिए

Fri, 11 Aug 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक से बनी बारहमासी सड़क सर्वऋतु में वाहनों के आवाजाही लायक नहीं है। इस बार मानसून सीजन में यह सड़क 35 बार कुल 181 घंटे बंद हो चुकी है। सड़क बंद होने से लोगों को तकलीफ से लेकर राजस्व की क्षति होती है। ये नौबत न आती अगर दियूरी से चल्थी की नौ किलोमीटर की सड़क का निर्माण हो जाता। 2021 में मंजूर इस सड़क की एक साल पहले निविदा भी हुई लेकिन समरेखण विवाद से सड़क लटक गई और काम आज तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

एनएच के किनारे धौन से दियूरी की सड़क से चल्थी तक के 9.11 किमी सड़क 2021 में मंजूर होने के बावजूद काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। शासन पहले ही दो पैकेज (पहला पैकेज पांच किमी का 1.22 करोड़ और दूसरा पैकेज 4.11 किमी का 1.23 करोड़) में बनने वाली सड़क के लिए 2.45 करोड़ रुपये का अनुमेदन कर चुका था।
विज्ञापन


डीपीआर और समरेखन में अंतर से लटक गया काम
चंपावत। 2021 में मंजूर दियूरी-चल्थी सड़क की निविदा और अनुबंध गठित होने के बावजूद काम लटका हुआ है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की एक मामूली चूक जिम्मेदार है। डीएफओ आरसी कांडपाल के मुताबिक डीपीआर में जिस जगह को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दियूरी से चल्थी तक की सड़क के नए समरेखण का संयुक्त मुआयना किया जाएगा। नए समरेखण से गांव के सभी लोगों को लाभ मिलेगा साथ ही चट्टान को भी नहीं तोड़ा जाएगा। संयुक्त निरीक्षण के बाद वन अनापत्ति की पत्रावली फिर से तैयार होगी। नए सर्वे में कम पेड़ आने से अनुमति जल्द मिलने की उम्मीद है।
मनोज बिष्ट, सहायक अभियंता,लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed