फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problem due to missmanagment.

जिला अस्पताल में बाहर से जांच कराने से मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
People face problem due to missmanagment.
बागेश्वर जिला अस्पताल में पर्ची कटाने को लगी मरीजों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल में रोगियों की तादाद में हर रोज इजाफा हो रहा है। रोज साढ़े तीन सौ से चार सौ नए मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज बाहर जांच कराने और बाहर से दवा मंगाने से असहज हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों का तांता लगा रहा। शनिवार को करीब साढ़े तीन सौ लोग अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से व्यवस्था के बारे में मालूमात की। मरीजों ने बाहर से जांच कराने की बात बताई। कहा कि अस्पताल में तमाम जांचें नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

समय पर वार्ड में नहीं आते कर्मचारी
बागेश्वर। बंतोली गरुड़ निवासी जगदीश कांडपाल कई दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका कहना था कि अस्पताल के कर्मचारी समय पर वार्डों में मरीजों को देखने के लिए नहीं आते हैं। इससे मरीजों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही
बागेश्वर। जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती तिल राम का कहना था कि अस्पताल से सभी दवाएं नहीं मिल रही हैं। अधिकांश दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। दवाएं तो कम से कम अस्पताल से मिलनी चाहिए।
अधिकांश जांचें बाहर से करानी पड़ रही
बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती दाड़िमखेत निवासी बुजुर्ग हेमंती देवी का कहना था कि अधिकांश जांचें बाहर से करानी पड़ रही हैं। इसमें धन खर्च हो रहा है। सारी जांच अस्पताल में होनी चाहिए।

जिला अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध है। बाहर से दवा मंगाने की बात संज्ञान में नहीं है। सुबह 11.30 बजे तक जांचें अस्पताल में होती हैं। उसके बाद अनुबंध वाले पैथोलॉजी लैब में जांचें करा जाती हैं।
डॉ. एसपी त्रिपाठी प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed