{"_id":"64ce95301cda00c2e60a54a4","slug":"people-elected-by-the-people-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-725-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नीरज कुमार बने छात्र प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नीरज कुमार बने छात्र प्रमुख
Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र परिषद का गठन किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने कई पदों के लिए प्रमुख चुने। नीरज कुमार को छात्र प्रमुख चुना गया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने पदाधिकारियों से अनुशासन का पालन करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा। छात्र परिषद के चयन के लिए छात्र प्रमुख, अनुशासन प्रमुख आदि पदों के लिए प्रस्तावक और अनुमोदक के माध्यम से नामांकन कराया गया। नामांकित उम्मीदवारों को प्रार्थना स्थल पर अपनी बात रखने का मौका दिया गया। विद्यार्थियों ने गुप्त मतदान के माध्यम से सभी प्रमुखों को चुना। छात्र परिषद में हितेश भट्ट को अनुशासन प्रमुख, दीपांशु बिष्ट को सांस्कृतिक प्रमुख, सौरभ कुमार को खेल और स्वच्छता प्रमुख और करन जोशी को एंटी ड्रग प्रमुख चुना गया। संचालन करते हुए प्रवक्ता संजय कुमार टम्टा ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर राजेश आगरी, हेम चंद्र जोशी, गोविंद प्रकाश, जितेंद्र कुमार जोशी, आलम रामपाल, मनोज कांडपाल, नीलम कार्की आदि मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन