फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people again faced the problem of trrefic jam

बागेश्वर में जाम से थम रहे वाहनों के पहिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
people again faced the problem of trrefic jam
बागेश्वर में जाम लगने से फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पौने 11 बजे गोमती पुल के पास एक ट्रक के फंसने से लंबा जाम लग गया। गोमती पुल पर वाहनों की कतार लग गई। यातायात संचालन के लिए तैनात पुलिस कर्मी को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जाम खुले अभी एक घंटे का समय भी नहीं बीता था कि 11.34 गोमती पुल एक बार फिर जाम की जकड़ में फंस गया। सड़क में वाहनों की लंबी कतार लग गई। नगर में वैसे हर रोज जाम की समस्या रहती है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से भराड़ी रोड, तहसील रोड, माल रोड में दिनभर में कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे स्थायी रूप से खड़े रहने वाले वाहनों के कारण भी जाम लगता है। यातायात पुलिस को जाम से निजात दिलाने के लिए विशेष कार्ययोजना के साथ काम करना होगा, तभी जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed