फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pensioners Against Golden Card Scheme

गोल्डन कार्ड के लिए काटी गई राशि वापस करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pensioners Against Golden Card Scheme
बागेश्वर में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करते पेंशनर्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षक पेंशनरों ने गोल्डन कार्ड के लिए की गई कटौती को जल्द वापस करने की मांग की है। संगठन की बैठक में पेंशनरों ने प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। संगठन को मजबूत बनाने पर भी मंथन किया।
विज्ञापन

रविवार को संगठन के अध्यक्ष केशवानंद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से गोल्डन कार्ड पर चर्चा हुई। सदस्यों का कहना था कि इस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाए जाने की जरूरत है। गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन से कटौती की गई लेकिन उसका लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार को जल्द पेंशनर्स की काटी गई राशि को खातों में वापस कराना चाहिए। बिना सुविधा के रुपये काटा जाना पेंशनर्स के हितों के खिलाफ है। वहां पर महामंत्री नरायण सिंह हरड़िया, गणेश दत्त, घनश्याम जोशी, राप्रावि शिक्षक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह पिलख्वाल, चरण सिंह बघरी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed