फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Parking in Bageshwar Hospital

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बने रास्ते को बनाया पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Parking in Bageshwar Hospital
बागेश्वर के अस्पताल भवन में खड़ी की गई बाइक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल के भवन में मरीजों और चिकित्सकों के आने-जाने के रास्ते को लोग पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं। इससे मरीजों को चलने-फिरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधा रास्ता बाइकें घेर ले रही हैं। दुर्घटना होने की भी इससे आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष के पास अस्पताल के दो मंजिले में मरीजों और तीमारदारों के जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। मार्ग से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों को भर्ती के लिए वार्ड तक ले जाया जाता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से लोग यहां बाइकें खड़ी कर दे रहे हैं। इससे अस्तपाल के भीतर ऊपर, नीचे जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां अनावश्यक जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर के सहारे दो मंजिले तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अस्पताल के भीतर बाइक पार्क करने की अनुमति नहीं है। वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed