फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Packaging Service of Post Office less Popular

Bageshwar News: डाकघर की पैकेजिंग सुविधा कम लोगों को भायी

Mon, 03 Jun 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 03 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Packaging Service of Post Office less Popular
डेढ़ साल में मात्र 124 लोगों ने लिया सुविधा का लाभ
विज्ञापन

बागेश्वर। जिले के लोगों को ऑनलाइन के जमाने में डाकघर की पार्सल पैकेजिंग सुविधा कम भा रही है। प्रत्येक माह पांच से दस की गिनती के बीच के लोग सुविधा का लाभ लेते हैं। डाक विभाग ने वर्ष 2022 में सुविधा को लांच किया था। जिले के मुख्य डाकघर में यह सुविधा वर्ष 2023 से शुरू हुई।
ऑनलाइन व्यापार करने वालाें को अच्छी पैकेजिंग उपलब्ध कराने के लिए डाकघर में सुविधा शुरू की गई थी। बीते डेढ़ साल में 124 लोगों ने ही सुविधा का लाभ लिया है। पैकेजिंग सुविधा का लाभ देने के लिए जिले के मुख्य डाकघर में अलग से काउंटर बनाया गया है। पैकेजिंग सुविधा में पैकेजिंग सामग्री समेत बॉक्स तैयार करने के बाद 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगाई जाती है।
विज्ञापन



क्या है डाकघर की पार्सल पैकेजिंग सुविधा
बागेश्वर। पार्सल पैकेजिंग सुविधा में सामग्री के अनुरूप छह प्रकार के बॉक्स पैकेजिंग के लिए डाकघर में उपलब्ध हैं। गत्ते का बॉक्स, नाम चिट, टेपिंग की मदद से पूरा पार्सल सुरक्षित ढंग से पैक किया जाता है। इसे निर्धारित स्थान पर भेजने की सुविधा भी दी जाती है। ग्राहक स्वयं डाकघर से पैकेजिंग सामग्री लेकर और डाकघर से पार्सल को पैक करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
डाकघर में पार्सल पैकेजिंग का मूल्य
बॉक्स के प्रकार - बाॅक्स मूल्य - पैकेजिंग मूल्य
स्माल - 22 - 30
मीडियम - 30 - 40
लार्ज वन - 37 - 50
लार्ज टू - 45 - 53
लार्ज थ्री - 112 - 133
लार्ज फोर - 134 - 159

कोट
डाकघर में पार्सल पैकेजिंग की सुविधा दी जाती है। ग्राहक पैकेजिंग सुविधा की जानकारी डाकघर से प्राप्त कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
पुष्पलता बिष्ट अधिकारी, पोस्टमास्टर, डाकघर बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed