फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Oxygen facility in every ward of Bageshwar District Hospital

बागेश्वर जिला अस्पताल के हर वार्ड में ऑक्सीजन सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Oxygen facility in every ward of Bageshwar District Hospital
बागेश्वर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधा का शुभारंभ करते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने जिला अस्पताल में पाइपलाइन के माध्यम से सभी वार्डों में उपलब्ध कराई जा रही ऑक्सीजन सुविधा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अस्पताल में शुरू हुई ऑक्सीजन आपूर्ति सुविधा का जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ऑक्सीजन सुविधा का शुभारंभ कर जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गंभीर रूप से बीमार, सांस, दमा के रोगियों के लिए यह सुविधा कारगर साबित होगी।

अस्पताल के सभी वार्डों में पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इससे अस्पताल में निरंतर ऑक्सीजन आपूर्ति बनी रहेगी। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए 14 जंबो सिलिंडर लगाए गए हैं। डीएम ने सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया को ऑक्सीजन सिलिंडरों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में काई लापरवाही नहीं बरती जाए। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि अस्पताल में पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए 86 प्वाइंट दिए गए हैं। अभी 60 बेडों और सात जीआरटी बेडों में यह व्यवस्था की गई है। इस कार्य में 22.83 लाख की राशि खर्च हुई है। उन्होंने कहा कि यह कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने कराया है। कार्यक्रम में सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सुनील सिंह दत्ताल, डॉ. मुन्ना लाल, तहसीलदार नवाजिश खलीक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed