{"_id":"69a08a695f5a2faa3109594b","slug":"organizing-a-mother-in-law-daughter-in-law-husband-conference-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122692-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सास-बहू-पति सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सास-बहू-पति सम्मेलन का आयोजन
Thu, 26 Feb 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर फरसाली की ओर से पल्ली में सास-बहू-पति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सीएचओ नेहा गैड़ा और आशा कार्यकर्ता राधा देवी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, परिवार नियोजन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मेलन में सीएचओ गैड़ा ने बताया कि गर्भवतियों की देखभाल केवल उसकी स्वयं की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे परिवार का कर्तव्य है। सास और पति को समझाया गया कि महिला की समय पर स्वास्थ्य जांच कराना, पौष्टिक आहार देना और पर्याप्त विश्राम और मानसिक सहयोग प्रदान करना परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तर सत्र और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। उत्कृष्ट सहभागिता करने वाली सास, बहू और पतियों को पुरस्कार वितरित किए गए।