फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opposition to carrying private vehicles

Bageshwar News: निजी वाहनों में सवारी ढोने का किया विरोध

Sun, 30 Jul 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 30 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Opposition to carrying private vehicles
बागेश्वर में बैठक करते टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : बागेश्वर में बैठक करते टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
बागेश्वर। टैक्सी यूनियनों की संयुक्त बैठक में निजी वाहनों में सवारी ढोने का विरोध किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस पर रोक नहीं लगी तो टैक्सी संचालक आंदोलन को बाध्य होंगे।


रविवार को जिला मु्ख्यालय पर बागेश्वर, गरुड़, कपकोट, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़ टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागेश्वर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कुमाऊं टैक्सी महासंघ के महासचिव नवल किशोर, सचिव मनोज चंद्र जोशी, हल्द्वानी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भरत भूषण, रानीखेत टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी, अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन के सचिव आनंद सिंह भोज, पिथौरागढ़ टैक्सी यूनियन के संजय चौधरी ने एक स्वर में कहा कि निजी वाहनों से सवारियों को ढोया जा रहा है। स्कूलों में कार्यरत शिक्षक अपने निजी वाहनों में सवारी ढो रहे हैं। इससे टैक्सी संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से निजी वाहनों का टैक्सी की तरह संचालन करने वाले लोगो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टैक्सी संचालक मौजूद थे।
विज्ञापन




...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed