फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   oppose of including bageshwar in newly formed gairsain mandal

गैरसैंण मंडल के फैसले को 15 दिन के भीतर निरस्त करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
oppose of including bageshwar in newly formed gairsain mandal
बागेश्वर में एसडीएम को ज्ञापन देते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गैरसैंण मंडल के विरोध में चल रहा आम आदमी पार्टी का धरना स्थगित हो गया है। होली के त्योहार को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने धरने को विराम देने का निर्णय किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर 15 दिन के भीतर कमिश्नरी घोषित किए जाने वाले आदेश को निरस्त करने की मांग की। तय समय तक मामले का संज्ञान नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

आप के संगठन मंत्री सुंदर धौनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम योगेंद्र सिंह मिले। धौनी ने कहा कि पिछले कई दिनों से चल रहा धरना होली को देखते हुए स्थगित किया जा रहा है, लेकिन गैरसैंण मंडल का विरोध जारी रहेगा। कहा कि गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा और बागेश्वर को शामिल करना जनभावनाओं के खिलाफ उठाया जा रहा कदम है। जिसको लेकर पार्टी लगातार विरोध कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर अगर सरकार ने इस निर्णय को नहीं बदला तो पार्टी क्रमिक और आमरण अनशन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर नवीन ममगाई, दीपक पांडेय, सचिन कुमार, मनोज कुमार, हरिओम, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed