फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opening of Dylisis in Bageshwar

डायलिसिस के लिए हल्द्वानी-दिल्ली की नहीं लगानी होगी दौड़: दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Opening of Dylisis in Bageshwar
बागेश्वर के जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री, विधायक और डीएम। विज? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन की मदद से डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने रविवार को इसका शुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए अब हल्द्वानी-दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। जल्द ही अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री दास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया और डीएम विनीत कुमार ने रविवार को डायलिसिस यूनिट का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। मंत्री दास ने डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए हंस फाउंडेशन का आभार जताया और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए विभाग को भी शुभकामनाएं दीं। सीएमएस विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट में 54 मरीजों का डायलिसिस किया गया है। यूनिट में तीन मशीन, तीन बेड के साथ डॉक्टर, तकनीशियन, नर्स, वॉर्डब्वॉय सहित चार स्टाफ तैनात किया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, संजय साह जगाती, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. हरीश पोखरिया आदि रहे।
विज्ञापन

कपकोट को जल्द मिलेगी बस स्टेशन की सौगात : दास
कपकोट (बागेश्वर)। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार कपकोट पहुंचे चंदन राम दास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रामलीला मैदान में हुई सभा में मंत्री दास ने कहा कि जल्द ही वह कपकोट को बस स्टेशन की सौगात देंगे। उन्होंने समाज कल्याण के माध्यम से अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट में कई जगह ढोल, नगाड़ों और फूलमालाओं से कैबिनेट मंत्री दास का स्वागत किया गया। रामलीला मैदान में हुई सभा में मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया और वह मिलकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे। कहा कि विधायक गढ़िया ने उनसे बस स्टेशन और शामा-भराड़ी बस के संचालन की मांग की। इसको वह जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज कल्याण के माध्यम से क्षेत्र के हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। कहा कि वह मंत्री पद पर रहते हुए सबका साथ और सबका विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, चंपा देवी आदि रहे।
वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास ने मंत्री को गिनाई प्रमुख समस्याएं
बागेश्वर। नगर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया का स्वागत किया। वरिष्ठ नागरिकों ने 10 साल बाद जिले को मंत्री पद मिलने पर खुशी जताकर मंत्री से जिले की समस्याएं सुलझाने की मांग की। न्यास ने मंत्री से रोडवेज डिपो की स्थापना, पेयजल समस्या सुलझाने, यातायात व्यवस्थाओं में सुधार, खेल स्टेडियम का निर्माण, आपदा नियंत्रण की व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी, ईको पार्क निर्माण की मांग रखी। मंत्री दास ने कहा कि जिले की प्रमुख समस्याओं से वह अवगत हैं। प्रत्येक समस्या के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, न्यास के अध्यक्ष रणजीत बोरा, सचिव बाला दत्त तिवारी, दलीप सिंह खेतवाल, किशन सिंह मलड़ा, इंद्र सिंह परिहार, रमेश प्रकाश पर्वतीय, भवानी राम आगरी, शेर सिंह धपोला आदि रहे।
कंट्रीवाइड के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया स्वागत
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में रविवार को मेधावी छात्र सम्मान हुआ। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने भी शिरकत की। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय परिवार ने कैबिनेट मंत्री और विधायक सुरेश गढ़िया को प्रतीक चिह्न भेंट किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यालय के चेयरमैन मोहन चंद्र पांडेय ने शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्व. लीलाधर मेमोरियल की ओर से 1200 रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर कंट्रीवाइड के उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, कोषाध्यक्ष शंकर पांडेय, प्रबंधक नंदाबल्लभ भट्ट, प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, मोहन खिलाड़ी आदि रहे।

पूर्ण मनोयोग से लें प्रशिक्षण, सफलता जरूर मिलेगी
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने खेल विभाग के ऑडिटोरियम में पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण ले रहीं बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण लें। सफलता जरूर मिलेगी। कहा कि प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा दे रही है। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। उन्होंने बालिकाओं के लिए भर्ती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराने के लिए डीएम विनीत कुमार की सराहना की। डीएम ने बताया कि पुलिस भर्ती की तैयारियों के लिए जिले में 156 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बागेश्वर में 57 और गरुड़ में 59 बालिकाएं एक महीने का शारीरिक और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इस मौके पर खेल अधिकारी चंद्र लाल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेेखा बिष्ट आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed