फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Open mouth once Bhrata Lakhan is our ..

एक बार मुंह खोलो भ्राता लखन हमारे..

Fri, 19 Oct 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 19 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Open mouth once Bhrata Lakhan is our ..
बागेश्वर में रामलीला मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
 रामलीला कमेटी बागेश्वर की ओर से यहां चल रही रामलीला में अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण को शक्ति लगने का मंचन किया गया। रामलीला का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन


रामलीला भवन नुमाइशखेत में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार की रात मेघनाद के अग्नि बाण से लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद राम की सेना के दु:खी होने का मंचन किया गया। राम ने एक बार मुंह से बोलो भ्राता लखन हमारे... चौपाई गाई। वहां  सुुषैण वैद्य के सुझाव पर हनुमान द्वारा द्रोणाचंल पर्वत से जड़ीबूटी लाने, लक्ष्मण के मूर्च्छा से जागने, कुंभकरण बध, मेघनाद बध, अंगद रावण संवाद का खूबसूरत मंचन किया गया।  राम की भूमिका सुुरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण की सुमित रावल, हनुमान की महेश तिवारी, अंगद की मदन साह, रावण की गुलशन कक्कड़, कुंभकरण की कौशल जोशी, मेघनाद की भूमिका मनोज जोशी ने निभाई। वहां कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडे, कंचन साह और नीरज पांडे थे।
विज्ञापन


उधर कपकोट में 21 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू हो रहा है। शुक्रवार को रामलीला मैदान में हनुमान जी की ध्वजा फहाराई गई। पंडित पूरन पांडे ने रघुनाथ मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहां कमेटी के अध्यक्ष गणेश कपकोटी, मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, संरक्षक मोहन कपकोटी, निदेशक आनंद बल्लभ पांडे, प्रकाश कांडपाल और दीवान मेहता थे।  गरुड़ में आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़, कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार और रामलीला कमेेटी घांघली की पहल पर रामलीला मंचन देखने दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। टीट बाजार में रामलीला  मंचन के दौरान राम -सीता विवाह का मंचन शानदार हुआ। रामलीला मंचन के दौरान कमेटी के भुवन पाठक, नीरज पंत, नंदन सिंह अल्मिया, दलीप भाकुनी, कमेटी के अध्यक्ष भरत फर्स्वाण, दीपक गोस्वामी ,पुष्कर रावत आदि मौजूद थे। उधर आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ ने दशहरा पर रावण का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed