{"_id":"60057243688251c17b9f4c18d56e57a8","slug":"open-chess-tournament-won-rutela-enabled-in-bhopal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्षम रौतेला ने भोपाल में जीती ओपन चैस प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम रौतेला ने भोपाल में जीती ओपन चैस प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sat, 09 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
यहां जिम कार्बेट स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र सक्षम रौतेला ने शनिवार को भोपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय रेटिंग ओपन चैस प्रतियोगिता के अंडर 11 आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। ग्राम सैंज निवासी सक्षम के पिता बालम सिंह रौतेला ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के नौ राउंड में 210 खिलाड़ी शामिल हुए। सक्षम ने अपने आयु वर्ग में महाराष्ट्र के सदबानी रौनक को पछाड़ा। सक्षम की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1850 रही। इस प्रतियोगिता में पांच ग्रैंड मास्टर, सात इंटरनेशनल मास्टर भी शामिल थे। पिछले साल उन्होंने उत्तराखंड की ओपन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। तब उनकी रेटिंग 1780 प्वाइंट थी। भोपाल शनिवार को अन्य विजयी प्रतिभागियों के साथ ही सक्ष्म को भी आयोजकों ने सम्मानित किया, और उन्हें ईनाम सौपा।
विज्ञापन