{"_id":"f8819d18c31347ff1f1d7ac60f8386a8","slug":"only-bjp-vajpayee-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने अटल जी का जन्म दिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने अटल जी का जन्म दिन मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की मंडल इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ता प्रात: मंडल कार्यालय में एकत्र हुए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनके दीर्घ आयु की कामना की।
विज्ञापन
वहां जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, भाजपा के जिला प्रतिनिधि देवेंद्र गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, मंडल महामंत्री भुवन जोशी, गोविंद तिवारी, अभय नेगी, लच्छी पांडे, हरीश रावत, राजेंद्र बोरा, भरत राम, चंदन सिंह नेगी, इंद्र सिंह बिष्ट, बहादुर कोरंगा, रमेश पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन