फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One-sided Released to Water Institute's EE

जल संस्थान के ईई को किया एकतरफा रिलीव

Mon, 01 Oct 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 01 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
 जिले के नगर, कस्बों से लेकर गांवों तक गहराई पेयजल समस्या के बीच जल संस्थान के ईई का तबादला कर दिया गया है। तबादले के साथ ही उन्हें गुपचुप तरीके से रिलीव भी कर दिया गया। डीएम तक को ईई के तबादले की भनक नहीं लग पाई। नाराज डीएम ने सचिव को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के कामकाज पर सवाल भी उठाए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को जनता दरबार में पेयजल समस्या का मामला उठा तो ईई के तबादले और रिलीव होने का पता चला। दरअसल 19 सितंबर को ईई नंदकिशोर का लालकुआं तबादला कर दिया गया। ठीक अगले दिन ईई को रिलीव भी कर दिया गया। बता दें कि बागेश्वर जिले में जल संस्थान का एक ही डिवीजन है। हैरत की बात रही कि ईई के तबादले और रिलीव होने के 12 दिन बाद भी डीएम तक अनजान रही। विभाग और डिवीजन ने डीएम को ईई के तबादले की सूचना देने की जहमत तक नहीं उठाई।  
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने विभाग के रवैये को अप्रिय और जनविरोधी करार दिया है। डीएम का कहना है कि जिला पहले ही पेयजल समस्या से जूझ रहा है। मानसून के बाद तमाम योजनाओं का पुनर्निमाण किया जाना है। ईई के इस तरह चले जाने से राहत कार्य प्रभावित हुए हैं। डीएम ने पेयजल सचिव को पत्र लिखकर भी नाराजगी का इजहार किया है। इस पत्र में उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही बिना प्रतिस्थानी रिलीव करने और रिलीव करने की सूचना तक न देने पर गहरी आपत्ति जताई है। दूसरी ओर जल संस्थान के जीएम डीके मिश्रा ने तबादले को सामान्य प्रक्रिया बताया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रतिस्थानी मिल जाएगा। लालकुआं से ईई राजीव सैनी का इस पद पर बागेश्वर तबादला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed