{"_id":"68a371de1fc76e9a2f06cdfc","slug":"one-house-seven-courtyards-and-one-cowshed-damaged-due-to-rain-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117921-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश से एक मकान, सात आंगन और एक गोशाला क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश से एक मकान, सात आंगन और एक गोशाला क्षतिग्रस्त
Tue, 19 Aug 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में देर रात हुई बारिश से लोगों के मकानों को काफी नुकसान हुआ है। रात हुई बारिश से जिले में एक मकान, सात घरों के आंगन और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि से गरुड़ तहसील के बाली राम निवासी ग्वाड़ पजेना का आवासीय मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा रमा देवी निवासी भाजगढ़, किशन सिंह निवासी मैगड़ीस्टेट, चंपा कोरंगा निवासी स्याल्दे, शंकर दत्त पांडे निवासी सिल्ली और मदन सिंह निवासी मवई आंगन क्षतिग्रस्त हुआ है। गंगा देवी निवासी भतड़िया गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। कांडा तहसील के महरुड़ी निवासी पुष्पा देवी और सुंदर सिंह निवासी पंगचौड़ा का आंगन क्षतिग्रस्त हुआ है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त संपत्तियों की नियमानुसार जांच कर मुआवजा देने की कार्यवाही की जा रही है।