{"_id":"5f3180008ebc3e3caf681c90","slug":"one-house-broken-many-in-danger-bageshwar-news-hld392936063","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक आशियाना टूट गया, कई पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक आशियाना टूट गया, कई पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन
बागेश्वर के ग्रामसभा बौड़ी में क्षतिग्रस्त अमर राम का मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रविवार की रात और सोमवार के दिनभर हुई बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत बौड़ी के नापातल में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। वहीं छह मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कपकोट और कमेड़ीदेवी में भूस्खलन से दो आवासीय मकानों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। बारिश से सरयू और गोमती का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बारिश के कारण तमाम सड़कों में मलबा पट गया। सोमवार को 15 सड़कों में यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बौड़ी के नापातल तोक में बारिश के दौरान सुबह नौ बजे अमर राम पुत्र स्वर्गीय जोगा राम का मकान ध्वस्त हो गया। हालांकि किसी तरह के जानमाल का नुकसान की सूचना नहीं है। गोशाला से मवेशियों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन रावत ने आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली ने मौके का मुआयना कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। प्रभावित ने अपने भाई के वहां शरण ली है।
इधर गरुड़ के घेटकी निवासी हरीश राम पुत्र नर राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। गौशाला पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कांडा के डानण निवासी हरीश राम पुत्र बचीराम, सकन्यूड़ा निवासी रूप राम पुत्र नर राम, तुनेरा गांव के गुंसाईं राम पुत्र कुशी राम, पुड़कुनी निवासी गुमान सिंह पुत्र मेहरबान सिंह और लीली निवासी कुंदन राम पुत्र प्रताप राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, कपकोट ग्राम पंचायत के मल्लाफेर में भूस्खलन से हरीश राम के मकान लिए भारी खतरा उत्पन्न हो गया है। नहर और मकान की दीवार ध्वस्त हो गई है। महरूड़ी-स्याकोट-कमेड़ीदेवी सड़क की दीवार ध्वस्त होने से नारायण दत्त पांडे के मकान में मलबा घुस गया और हेम पंत व पुष्पेश पंत के मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
-
ये सड़कें रहीं बंद
बागेश्वर-दफौट, थुनाई-मिहिनिया, धैना, कपकोट-शामा-तेजम, शामा-लीती, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, बालीघाट-दोफाड़, धपोली जेठाई, शामा-लीती-गोगिना, हरसिला-पुड़कुनी, कपकोट-कर्मी, धरमघर-माजखेत, कन्यालीकोट-जगथाना, बागेश्वर-तिलसारी, बागेश्वर-सिमगड़ी मोटर मार्ग में यातायात बाधित रहा।
-
गांवों में बिजली नहीं, पानी की लाइन टूटी
बागेश्वर। कपकोट के लीती, गोगिना, मलखाडुंगर्चा, हाम्टीकापड़ी, कीमू, रातिरकेठी में भूस्खलन से लाइनों को पहुंची क्षति के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। लीली और गैनाड़ में ट्रांसफार्मर में आई खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कपकोट की सिलिंग पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है।
कहां कितनी बारिश
कपकोट -75.0 मिमी
गरुड़ - 37.5 मिमी
बागेश्वर - 27.5 मिमी