फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One arrested by Khatima for cheating people by creating a society

खटीमा से बीस लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested by Khatima for cheating people by creating a society
बागेश्वर कोतवाली पुलिस की हिरासत में फर्जी सोसाइटी बनाकर धोखाधड़ी करने का आरोपी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फर्जी सोसायटी बनाकर लाखों की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को पुलिस ने रविवार को बरी अंजनिया खटीमा से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर खाताधारकों के 20 लाख से अधिक की रकम हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

मोहल्ला बिलौना निवासी तुलसी पांडे ने 19 फरवरी 2019 को कोतवाली में अर्थलैंड डेवलपर्स के मालिक और शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि कंपनी के कर्मचारियों ने उसे और अन्य खाताधारकों को गुमराह कर उनके खाते खुलवाए। बाद में आरोपियों ने खाताधारकों की 20.51 लाख की राशि हड़प ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 409, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर के ग्राम बरी अंजनिया निवासी आरोपी नरेश भट्ट की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में एसआई कृष्ण गिरि और मनोज कुमार की टीम का गठन किया गया। टीम ने 26 जनवरी को आरोपी को बरी अंजनिया खटीमा से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed