{"_id":"652d805c90cfec7e2909f7f7","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-returned-to-the-account-of-fraud-victim-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2065-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: धोखाधड़ी के शिकार के खाते में लौटाए डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: धोखाधड़ी के शिकार के खाते में लौटाए डेढ़ लाख रुपये
Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। साइबर क्राइम सेल ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते से निकाली गई संपूर्ण राशि लौटाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। खाते से अज्ञात ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1,50,00 रुपये निकाल लिए थे।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते चार अक्तूबर को दीपक चंद्र जोशी पुत्र कमलाकांत जोशी निवासी सितारगंज हाल निवासी तहसील रोड के व्हाट्सएप पर अज्ञात ने एक लिंक भेजा और फोन पर उससे उसके एक्सिस बैंक और यश बैंक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से रकम उड़ा ली। खाते से रुपये की निकासी होते ही वादी ने साइबर सेल को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जानकारी हासिल की और संबंधित नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर संपूर्ण राशि खाते में वापस लौटाई। रकत खाते में वापस मिलने पर दीपक ने पुलिस टीम और साइबर सेल का आभार जताया है। संवाद