फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   On the street are the villagers, sloganeering

 धरने पर डटे हैं ग्रामीण, नारेबाजी की

Fri, 24 Aug 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 24 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
On the street are the villagers, sloganeering
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 सीमावर्तीसीमावर्ती गांवों को पालिका में मिलाने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति का गांधी पार्क में धरना जारी है। गांवों को पालिका में मिलाने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति का गांधी पार्क में धरना जारी है। इस अवसर पर हुई सभा में ग्रामीणों ने सरकार और पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।   उन्होंने सरकार पर पालिका के त्रुटिपूर्ण परिसीमन का आरोप लगाया और जनप्रतिनिधियों की निंदा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना सहमति के गांवों को पालिका में शामिल कर दिया गया है, जो कि जनभावना के खिलाफ है। पालिका में गांवों को शामिल करने पर लोगों पर अनावश्यक कर का बोझ बढ़ेगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं। जब तक सीमावर्ती गांवों को पालिका से बाहर करने का फैसला सरकार नहीं ले लेती आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी पक्षपात का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगी सुंदर नाथ ने की। धरने में केपी जोशी, अंबी राम आर्य, धन सिंह बिष्ट, महेश चंद्र, दीवान सिंह धपोला, प्रतेष कुमार पांडे, कै. मोहन सिंह अल्मियां, हरी राम, शमशेर गुरुंग, गंगा सिंह फर्त्र्याल, हरीश लाल, गणेश दत्त दुर्गापाल, कमलेश तेवाड़ी, देवेंद्र लाल, चंदन रवत, हर्ष कनवाल, तारा दत्त जोशी, घनश्याम गुरुरानी, निखलेश पवार, मुकेश जोशी आदि ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed