फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   On Sunday too crowd of devotees in Jageshwar Dham

रविवार को भी जागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़

Mon, 06 Aug 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 06 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
On Sunday too crowd of devotees in Jageshwar Dham
रविवार को बारिश के बीच जागेश्वर धाम पहुंचे भक्तजन। - फोटो : अमर उजाला
 बारिश के बीच रविवार को जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। कई लोगों ने मंदिर में पार्थिव पूजन भी किया। 
विज्ञापन


सुबह से ही भक्तजन पूजा के लिए जागेश्वर धाम पहुंचने लगे थे। लोगों ने महामृत्युंजय, ज्योतिर्लिंग, पुष्टिमाता, केदार, नवग्रह, लकुलीस, नवदुर्गा, अन्नपूर्णा, हनुमान, नीलकंठ, केदारनाथ आदि मंदिरों मेें पूजा की। भगवान शंकर को जल चढ़ाया। कई भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए जागेश्वर धाम में पार्थिव पूजन किया। जागेश्वर धाम में कुमाऊं के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी भक्तजन पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। 


इधर अल्मोड़ा से शनिवार रात नौ बजे भक्तों का दल जागेश्वर धाम को पैदल रवाना हुआ। 35 किमी की पैदल दूरी तय कर यह दल तड़के 3:30 बजे जागेश्वर पहुंचा और वहां भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। दल में नीतेश तिवारी, मुकेश नेगी, भैरव गोस्वामी, प्रकाश रावत, विपुल साह, धीरज साह, अमित साह, सुरेश तिवारी, नीरज तिवारी, गौरव पंत, मनोज साही, कमल जिमवाल, दिनेश थापा, हिमांशु जोशी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed