फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   'Oil is precious rattan save it save'

‘तेल है अनमोल रतन इसे बचाओ करो जतन’ 

Thu, 13 Dec 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 13 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Oil is precious rattan save it save'
बागेश्वर नगर में जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट तथा छात्र। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा की पहल पर नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयं सेवियों तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने तहसील परिसर से नुमाईश मैदान तक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल प्रतिभागी तेल है अनमोल रतन इसे बचाओ करो जतन, करो साइकिल की सवारी दूर होगी प्रदूषण की बीमारी आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।  
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, दिलीप खेतवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऊर्जा आर्थिक विकास की मूलभूत आवश्यकता है। उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती खपत से कोयला, तेल, गैस जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। इस कारण पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, दिलीप खेतवाल नेे विचार रखे।  कार्यक्रम में उरेडा परियोजना अधिकारी राकी कुमार, उरेडा अवर अभियंता मनोज बजेठा, माया शंकर मिश्रा, लो. मोहन धामी, मंजू होलरिया, सचिन बिष्ट, गोपाल चंद्र कोठारी, जगदीश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। संचालन एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने किया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed