फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Office of Labour Union in Bageshwar

श्रमिकों को हक और सम्मान दिलाएं : खेतवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Office of Labour Union in Bageshwar
बागेश्वर के तहसील मार्ग में बागनाथ श्रम कल्याण समिति के कार्यालय का शुभारंभ करते नगरपालिका अध्य - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बागनाथ श्रमिक कल्याण संस्था के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके अधिकार, हक और सम्मान दिलाने के लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने संस्था से श्रमिकों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने मंगलवार को नगर के तहसील मार्ग पर बने संस्था के कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने संस्था की पहल की सराहना की। कहा कि श्रमिकों को उनका हक पाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बागनाथ संस्था ने जो बीड़ा उठाया है, उसमें वह हरसंभव मदद करेंगे। संस्था के अध्यक्ष योगेश पूना ने कहा कि संस्था श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने, उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, श्रमिक, मालिक, सरकार के बीच मधुर संबंधों के निर्माण कराने में मदद करेगी। संस्था के सचिव जगदीश पांडेय ने संचालन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार परिहार, सभासद बबीता पांडेय, प्रेम सिंह हरड़िया, मोहन उप्रेती, संस्था के सहसचिव नीरज टंगड़िया, एडवोकेट मनोज जोशी, सुंदर पालनी, राजा पांडे, भूपेश नगरकोटी, दीपू पालनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed