फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   oath to remove polythene

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पॉलिथीन हटाने की प्रतिज्ञा ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
oath to remove polythene
oath to remove polythene
बागेश्वर। दानपुर सेवा समिति की बैठक में हिमालय के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने और सभी धार्मिक स्थानों से पॉलिथीन हटाने की प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर समिति के आय व्यय की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 की सदस्यता शुल्क पर चर्चा की गई। तय हुआ कि वर्ष 2019-20 का सदस्यता शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया। समिति की सदस्यता के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। बताया गया कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। नई कार्यकारिणी का चुनाव होना आवश्यक है। सदस्यता अभियान के तहत समिति की सदस्यता दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दान पुर क्षेत्र की प्रतिभाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंदिरा दानू के यूपी में जज बनने, कुमकुम जोशी के एसडीएम बनने, सुरेंद्र सिंह देव के नायब तहसीलदार बनने, भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि समिति की अगली बैठक आगामी आठ सितंबर को राधा कृष्ण मंदिर में होगी। इसी दिन कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। अध्यक्षता मान सिंह देव ने की। बैठक में हीरा सिंह टाकुली, दुर्गा सिंह, नारायण दानू, भूपाल देवली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed