फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Number of patients increased as the weather changed

मौसम बदलते ही बढ़ गई मरीजों की संख्या

Mon, 05 Mar 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 05 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Number of patients increased as the weather changed
doctor shimla

मौसम परिवर्तन के साथ ही लोगों को बीमारियां भी जकड़ रही हैं। सोमवार को चार सौ से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें आधे से अधिक की संख्या मियादी बुखार से पीड़ित मरीजों की रही। दोपहर एक बजे तक पर्ची के लिए काउंटर में मरीजों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


होली पर्व के बाद बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। पर्ची काउंटर पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मरीजों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


मरीजों ने पहले पर्ची के लिए कतार लगाई इसके बाद चिकित्सकों के केबिन के बाहर भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। सोमवार को चार सौ से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.अब्बास ने बताया कि इस समय  मियादी बुखार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर मरीज फीवर से पीड़ित देखे गए। इधर, जिले के कपकोट, कांडा, बैजनाथ सहित अन्य अस्पतालों में भी मियादी बुखार के मरीज पहुंचे। निजी अस्पतालों में भी रोगियों की काफी संख्या रही।

ऐसे रखें अपना ख्याल
1. खानपान पर ध्यान दें।
2. पानी उबालकर पीना चाहिए।
3. तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
4. बासी खाना न खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed