{"_id":"6328b81651dc465c21287f88","slug":"nuinces-in-durga-puja-festival-bageshwar-news-hld4762571126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन दुर्गा मूर्ति को किया खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन दुर्गा मूर्ति को किया खंडित
विज्ञापन
बागेश्वर में कोतवाल का घेराव करते मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अराजक तत्वों ने नुमाइशखेत मैदान के दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की और दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए बनाई जा रही मूर्ति को खंडित कर दिया। आक्रोशित दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने कोतवाल का घेराव कर तहरीर दी।
दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए नुमाइशखेत मैदान के कोने में दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है। पंडाल में इन दिनों मां दुर्गा समेत अन्य मूर्तियों के निर्माण का कार्य चल रहा है। रविवार की रात करीब एक बजे के आसपास अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर दिया।
मूर्ति को तोड़फोड़ करने के बाद गुस्साए पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया। कमेटी ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, पूजा क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने और दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दिलाने की मांग की। वहां पर अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, गोविंद जगाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, नवीन लोहनी, नवीन रावल आदि मौजूद रहे। इधर, कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने कहा कि रात के समय नगर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
इंका क्वैराली की लैब में सेंधमारी का प्रयास
बागेश्वर। इंटर कॉलेज क्वैराली के रसायन विज्ञान की लैब के दरवाजे का ताला तोड़कर लैब में सेंधमारी का प्रयास किया गया है। प्रधानाचार्य कैलाश अंडोला ने बताया कि अराजक तत्वों ने पत्थर से ताले और कुंडी को तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजे पर भी कई जगह पत्थर मारे गए हैं। खिड़की के दरवाजे भी खोल दिए गए। हालांकि सेंधमारी करने वाले दरवाजा नहीं तोड़ सके। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी है। संवाद