{"_id":"5957d8a44f1c1bec5b8b4616","slug":"nsui-protested-against-implementing-dress-code-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआइ ने कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआइ ने कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने का विरोध किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
ड्रेस कोड के विरोध में बागेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज बागेश्वर में ड्रेस कोड लागू करने का विरोध शुरू हो गया है। एनएसयूआइ ने ड्रेस कोड का विरोध करते हुए प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। एनएसयूआइ का कहना है कि यदि छात्र-छात्राओं पर जबरन ड्रेस कोड थोपा गया तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय में बिना छात्र-छात्राओं से सलाह लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। उन्होंने ड्रेस कोड को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन बताया।
विज्ञापन
एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निदेशालय की ओर से यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो इसके विरोध में छात्र-छात्राओं को साथ लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। ड्रेस कोड के विरोध में ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष रंजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, कुलदीप मेहता, गोकुल परिहार, अमित परिहार, चंदन धामी, योगेश काला, दीपक, बसंत कुमार, मनीष आदि छात्र नेता शामिल थे।
विज्ञापन