फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI burnt the effigy of the university

Bageshwar News: एनएसयूआई ने फूंका विश्वविद्यालय का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
NSUI burnt the effigy of the university
बागेश्वर। विभिन्न छात्र समस्याओं के मसाधान के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मुखर होते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में दाखिले और परीक्षाओं से जुड़ी दिक्कतों को लेकर जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से मांग उठाई कि बीए प्रथम वर्ष में पॉलिटिकल साइंस, इतिहास और हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में 50-50 सीटें तुरंत बढ़ाई जाएं ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इसके साथ ही, प्रवेश से छूटे हुए छात्र-छात्राओं के लिए समर्थ पोर्टल को एक बार फिर से खोलने और बीए, बीएससी व बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की स्पेशल बैक परीक्षा अतिशीघ्र आयोजित कराने की पुरजोर मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने दोटूक चेतावनी दी कि यदि छात्र-छात्राओं की इन जायज मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान प्रदर्शन में राहुल कुमार, प्रेम दानू, नीरज जोशी, सुमित सिंह, सुशांत, पवन कुमार और लक्ष्मी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed