फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Now standing in the view point, you will be able to see the beauty of Bagnath temple and Saryu

अब व्यू प्वाइंट में खड़े होकर ले सकेंगे बागनाथ मंदिर और सरयू की खूबसूरती का नजारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now standing in the view point, you will be able to see the beauty of Bagnath temple and Saryu
बागेश्वर के सरयू के तट पर बनने वाले व्यू प्वाइंट का डिजाइन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नगरपालिका नुमाइशखेत के पास व्यू प्वाइंट का निर्माण कराने जा रही है। 19.30 लाख रुपये की लागत से चल रहे निर्माण में पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इस वर्ष की उत्तरायणी मेले तक व्यू प्वाइंट को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही लोग व्यू प्वाइंट से बागनाथ मंदिर, बागेश्वर नगर और सरयू नदी की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

नुमाइशखेत के आगे से गुजर रहे मार्ग किनारे नगरपालिका की कुछ जमीन खाली पड़ी थी। इस पर अक्सर बाजार का कूड़ा और गंदगी पटी रहती थी। इस जमीन का सदुपयोग करने के लिए नगरपालिका ने अनूठी पहल की है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के प्रयास से सड़क किनारे की जमीन पर व्यू प्वाइंट निर्माण कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि व्यू प्वाइंट निर्माण के लिए 24.75 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित थी। हालांकि कार्यदायी संस्था नगर पालिका प्रस्तावित लागत से कम में इसका निर्माण करा रही है। 60 मीटर के एरिया में हो रहे निर्माण कार्य में सरयू नदी किनारे की खाली जगह में लिंटर डाला जा चुका है। कुछ दिनों में चहारदीवारी निर्माण और अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मेला और धार्मिक आयोजनों में मिलेगा लाभ
बागेश्वर। नुमाइशखेत के किनारे बन रहे व्यू प्वाइंट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सुबह-शाम की सैर करने वालों को यहां खड़े होकर बागेश्वर नगर, बागनाथ मंदिर और सरयू नदी की खूबसूरती निहारने में आसानी होगी। उत्तरायणी मेले के दौरान लोग यहां पर खड़े होकर सरयू बगड़ में होने वाले आयोजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। देवी पूजा, दुर्गा पूजा के दौरान सरयू आरती का विहंगम दृश्य देखने वालों के लिए भी व्यू प्वाइंट काफी मददगार साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर का विकास करना नगरपालिका की प्राथमिकता है। खाली पड़ी जमीन पर बन रहे व्यू प्वाइंट से नगरवासियों के अलावा बाहर से आने वाले सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। व्यू प्वाइंट का निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद है इस वर्ष के अंत तक व्यू प्वाइंट बनकर तैयार हो जाएगा।
सुरेश सिंह खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed