फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Now Bageshwar-Dehradun bus service has also been stopped

अब बागेश्वर-देहरादून बस सेवा भी कर दी बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now Bageshwar-Dehradun bus service has also been stopped
बागेश्वर। जिले में रोडवेज की बस सेवाओं में लगातार कटौती की जा रही है। लंबी दूरी की दो बस सेवाएं पहले से बंद हैं। अब बागेश्वर-देहरादून बस सेवा भी बंद कर दी गई है। बस सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के धरमघर से वाया दोफाड़ दिल्ली के लिए संचालित बस सेवा पिछले डेढ़ वर्ष से बंद है। कपकोट के भराड़ी से दिल्ली जाने वाली बस सेवा 20 दिन पहले बंद कर दी गई। दोनों बस सेवाओं के बंद होने से धरमघर, दोफाड़ और कपकोट क्षेत्र की जनता को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अल्मोड़ा डिपो ने अब बागेश्वर से देहरादून के लिए संचालित बस सेवा को भी बंद कर दिया है। वहीं एक सप्ताह से बागेश्वर से दिल्ली के लिए भी बस नहीं जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली और देहरादून के लिए बस सेवाओं के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को टैक्सियों में महंगा किराया चुकाकर यात्रा करनी पड़ रही है। बस सेवाओं के बंद होने से एक बार फिर बागेश्वर में रोडवेज डिपो की स्थापना की आवश्यकता लोगों को महसूस होने लगी है। लोगों का कहना है कि सरकार ने रोडवेज डिपो के नाम पर भवन बनाकर स्टेशन खोल दिया। इससे जिले की परिवहन व्यवस्था लड़खड़ाई है। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने बंद सेवाओं को संचालित करने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया है। स्टाफ की कमी बताई जा रही है। जल्द ही बस सेवाओं के संचालित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed