फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   November 26 will blockade

 26 नवंबर को करेंगे चक्काजाम

Sun, 20 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
14 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा पोथिंग गांव के लोगों का आमरण अनशन जारी है। गोपाल सिंह व बलवंत सिंह रविवार को भी अनशन पर डटे रहे। उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन को सौ दिन पूरे होने के मौके पर 26 नवंबर को चक्काजाम करने और सरकारी विभागों के कार्यालयों में ताले डालने की चेतावनी दी है। 


पोथिंग क्षेत्र की सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पिछले तीन माह से आमरण अनशन पर डटे हैं। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की मांगों को नहीं सुना गया है। इससे आंदोलनकारियों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन


रविवार को अनशन स्थल पर आयोजित सभा में मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि 26 नवंबर को आमरण अनशन को सौ दिन का समय पूरा हो रहा है। कहा कि इस दिन सरकार की आंखें खोलने के लिए कपकोट के सरयू पुल के पास चक्काजाम किया जाएगा और सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों में ताले डाले जाएंगे। बैठक में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, प्रधान चंपा देवी, गोपाल सिंह, भगवत सिंह, हयात सिंह, नवीन सिंह, देवी दत्त, प्रताप सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed