फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Not solve problems by being angry primary teacher

समस्याओं का समाधान नहीं होने से प्राथमिक शिक्षक नाराज

Tue, 16 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

 राजकीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक अपनी लंबित 14 समस्याओं का समाधान नहीं होने से खफा चल रहे हैं। शिक्षक प्रांतीय आह्वान पर प्रथम चरण में विकास खंडवार 22 अगस्त से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में संघ के ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने कहा है।

विज्ञापन


कि प्रथम  चरण में 22 अगस्त को कपकोट, 23 को बागेश्वर और 26 अगस्त को उप शिक्षा अधिकारी गरुड़ के कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 3.30 बजे तक धरना दिया जाएगा। सभा के बाद उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 30 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय पर रैली निकाली जाएगी। 19 सितंबर को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 20 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर परेड  ग्राउंड में रैली निकालकर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम पिलखवाल, मंत्री इंद्रपाल सिंह धपोला और  कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह दोसाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed