फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   not getting water for drinking

कहीं पीने के पानी का संकट, कहीं पेयजल से हो रही सिंचाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
not getting water for drinking
बृगेश्वर के तहसील रोड में पेयजल किल्लत से नल सूखे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में गर्मी आते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। अधूरी योजनाओं, जर्जर पाइप लाइनों और क्षमता से कम पानी की उपलब्धता के अलावा सिंचाई के लिए नलों से मोटर लगाकर पानी जुटाना भी पेयजल किल्लत का कारण बनता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने विभाग से पेयजल संकट के निदान के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में रोजाना 4.55 एमएलडी पानी की आवश्यकता पड़ती है। इसके सापेक्ष 2.77 एमएलडी की आपूर्ति की जाती है। इस कारण नगरपालिका क्षेत्र के किसी न किसी वार्ड में रोजाना पेयजल संकट बना रहता है। इधर पानी संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं की परेशानी नलों से मोटर लगाकर सिंचाई करने वाले भी बढ़ाने लगे हैं। सैम मंदिर वार्ड के बाड़ीखालसा और मंडलसेरा वार्ड में कुछ स्थानों पर लोग घरों की मुख्य लाइन से मोटर जोड़कर सिंचाई व अन्य कार्य में पेयजल का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण आसपास के उपभोक्ताओं को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। वहीं जखेड़ा पेयजल योजना से भी लोगों को नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि अभी गर्मी की शुरूआत है और पेयजल संकट गहराने लगा है। अगर समय रहते विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल लाइन से छेड़छाड़ और मोटर लगाकर पानी बाधित करना अपराध है। अगर कहीं मोटर लगाकर पानी का दुरुपयोग हो रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। - सीएस देवड़ी, प्रभारी अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed