फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   nomination forms will be sold today

छात्रसंघ चुनाव :नामांकन पत्रों की बिक्री आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
nomination forms will be sold today
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में हुई बैठक में छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों को लिंगदोह समिति की सिफारिशे - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्रसंघ के दावेदारों को लिंगदोह समिति, नामांकन, मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि मंगलवार तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब छात्रसंघ चुनाव के बाद ही प्रवेश होंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी छात्रों को परिचय पत्र, ड्रेस में ही आना होगा। इसके बिना कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दस बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। कोई भी आवेदक एक से अधिक नामांकन पत्र खरीद सकता है, लेकिन जिस दावेदार के नाम से खरीदा गया हो उसी दावेदार के नाम से भरा जाना चाहिए। पद में बदलाव हो सकता है। भरे गए नामांकन पत्र पांच सिंतबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जमा होंगे। इनकी जांच छह सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे तक पूरी की जाएगी। इसी दिन दोपहर दो बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। सात सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आमसभा होगी। आठ सितंबर को छुट्टी के दिन भी कॉलेज खुला रहेगा। इस दिन तक छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

नौ सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उस दिन भी ड्रेस में आना होगा। मतदान के लिए परिचय पत्र जरूरी है। इसी दिन दोपहर तीन बजे मतगणना होगी। शाम को मतगणना समाप्त होते ही सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी जाएगी। प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती, मुख्य चुनाव अधिकारी डा. नरेश कुमार, डा. एसएस धपोला ने भी छात्र नेताओं से शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपी सामग्री से प्रचार किया तो कार्रवाई
चुनाव समिति के अनुसार, इस बार चुनाव प्रचार के लिए छपी सामग्री का प्रयोग वर्जित किया गया है। कॉलेज से बाहर जुलूस नहीं निकलेगा। कॉलेज में जुलूस के लिए भी अनुमति लेनी होगी। इसमें जानवरों और बैंडबाजों का प्रयोग नहीं होगा। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सभी दावेदारों को नियम बताए दिए हैं।

गुरुड़ाबांज महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को अधिसूचना जारी
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना कर दी गई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी डा. मनोज कुमार भोज ने महाविद्यालय में हुई बैठक में बताया कि चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव के लिए चार सितंबर को नामांकन पत्रों का वितरण, पांच सितंबर को नामांकन दाखिल होंगे। छह सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। सात सितंबर को छात्रों की आमसभा, नौ सितंबर को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में राजीव कुमार, डा. दीपाली कनवाल, हिमांशु पंत, छत्रपति पंत, हर्षिता तिवारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed