फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No water in garur

स्यालटीट, मटेना में पानी नहीं मिला

Sat, 15 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Sat, 15 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
No water in garur
बेड़ीनाग में हैंडपंप से पानी निकालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की अनदेखी के चलते स्यालटीट पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को मोहताज है। गर्मी पड़ने से गांव के प्राचीन नौले सूख गए हैं। जल संस्थान की अनदेखी के चलते स्यालटीट पेयजल में लंबे समय से अस्त-व्यस्त है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने जल संस्थान के आला अधिकारियों से योजना के रखरखाव करने के संबंध में कई बार कह दिया है। विभाग के अभियंताओं ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया। मटेना गांव निवासी उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि योजना से चंद मिनट पानी मिल रहा है।
विज्ञापन


गर्मी से गांव के अधिकतर नौले सूख गए हैं। जल संस्थान के जेई से योजना की मरम्मत करने के संबंध में कई बार कह दिया है। विभाग द्वारा योजना की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि स्रोत पर पर्याप्त मात्रा में पानी है। मटेना के ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि योजना को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण जेई कार्यालय पर प्रदर्शन को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed