{"_id":"59df9ce64f1c1bc1678b56a7","slug":"no-water-in-canal-rabi-sowing-work-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी नहीं, रबी की बुआई का काम ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी नहीं, रबी की बुआई का काम ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ इन दिनों न्याय पंचायत स्तर पर कृषक महोत्सव चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पोलिंग, जनकुड़ी और गैरखेत के किसानों को फसल की सिंचाई के पानी नहीं मिल पा रहा है। सिंचाई के लिए बनी चार किमी लंबी पोलिंग-गैरखेत नहर के सूखने से रबी की फसलों की बुआई की तैयारी का काम ठप पड़ा है। यही नहीं नहर की अभी तक न तो सफाई हो सकी है और न ही मरम्मत का काम ही हो सका है।
विज्ञापन
परेशान किसानों ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग से नहर में पानी चलाने की कई बार मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। गुस्साए किसानों ने नहर में पानी शीघ्र नहीं आने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चेतावनी देेने वालों में ग्राम प्रधान धन राम तिरूवा, उप प्रसाद हरि प्रसाद, अवकाश प्राप्त शिक्षक बहादुर राम, गोविंद राम, गोपाल राम, जोगा राम, नैन राम, मंगल राम, और तेजा त्रिकोटी आदि शामिल हैं। उधर, सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है कि नहर का मौका मुआयना करके शीघ्र पानी चलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन