{"_id":"58fcf45f4f1c1bee488b5413","slug":"no-water-and-electricity-at-kausani-during-tourism-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन शुरू, कौसानी में न पानी न बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन शुरू, कौसानी में न पानी न बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन शुरू होते ही कौसानी में पानी और बिजली का संकट शुरू हो गया है। इससे देश विदेश से आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्थाओं से परेशान होटल व्यवसायियों ने प्रशासन से पर्यटन नगरी की बिजली, पानी जैसी व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।
भारत का स्विटजरलैंड कहे जाने वाले कौसानी में वर्ष भर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। अप्रैल से पर्यटकों की आमद बढ़ जाती है। बड़े पर्यटन कारोबार के बावजूद कौसानी में पर्यटकों के लिए कोई सुविधाएं नहीं हैं।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ठीक पर्यटन सीजन शुरू होने के समय यहां पर बिजली, पानी जैसी व्यवस्थाएं धराशायी हो गई हैं। पिछले दो दिनों से कौसानी में पानी का संकट बना हुआ है। बिजली के बार-बार गुल होने से होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरे देशी-विदेशी पर्यटक परेशान हैं।
विज्ञापन
होटल कारोबारी और व्यापार संघ अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बावजूद यहां पर सुविधाएं बदहाल हैं। बिजली, पानी जैसी कमियों का असर पर्यटन कारोबार पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि देशी विदेशी पर्यटक यहां पर आ रहे हैं। इसके बावजूद सुविधाओं पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से कौसानी की बिजली और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं पर्यटक सीजन में दुरुस्त रखने की मांग की है।