{"_id":"62055f1d29af305d643a61cf","slug":"no-ultrasound-in-kapkot-chc-bageshwar-news-hld4533739145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
कपकोट का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। करीब एक लाख आबादी के लिए स्थापित किए गए कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित न होने से अल्ट्रासाउंड मशीन शोपीस बनी हुई है। अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन भी नहीं हैं। स्वास्थ्य सुविधा के लिए इलाके के लोग जिला मुख्यालय पर निर्भर हैं।
कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाके की एक लाख आबादी की स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी है। अस्पताल में कई वर्ष पहले अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई थी, लेकिन अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं किया गया। इस कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। सप्ताह में एक दिन बैजनाथ सीएचसी से रेडियोलॉजिस्ट कपकोट सीएचसी जाकर अल्ट्रासाउंड करते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से आम मरीजों के साथ ही गर्भवतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 24 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। अस्पताल में एक्सरे मशीन तो है लेकिन तकनीशियन की तैनाती नहीं है। एक प्रकार से कपकोट सीएचसी रेफरल सेंटर बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि चुनाव में भी अस्पताल में सुविधा जुटाने की बात नहीं हो रही है।
कपकोट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से महिलाओं खासकर गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पार्वती देवी
कपकोट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन है, तो हर रोज अल्ट्रासाउंड भी होने चाहिए। इससे लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
श्याम लाल
कपकोट सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। एक्सरे मशीन का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल की दशा सुधारी जानी चाहिए।
महेश गढ़िया
कपकोट सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित करने और एक्सरे तकनीशियन की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र भेजा गया है। बैजनाथ सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में एक दिन कपकोट में अल्ट्रासाउंड कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. सुनीता टम्टा सीएमओ बागेश्वर