फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Ultrasaund in Bageshwar

जिला अस्पताल में नहीं हो पा रहे अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
No Ultrasaund in Bageshwar
बागेश्वर जिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट कानूनी प्रक्रिया पूरी करने बाहर गए हैं। इस कारण वहां अल्ट्रासाउंड न होने से लोग परेशान हैं। अल्ट्रासाउंड कराने दूरदराज से आए मरीजों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना गर्भवती महिलाओं समेत 50-60 रोगियों का अल्ट्रासाउंड होता है। मंगलवार को भी कई रोगी अल्ट्रासाउंड कराने आए लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद होने से उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ा। रेडियोलॉजिस्ट के अस्पताल में न होने से होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड कक्ष को बंद किया गया है। लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन कोे अल्ट्रासाउंड के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएस टोलिया कोर्ट की तारीख पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने बाहर गए हैं। उनके तीन दिन बाद लौटने की उम्मीद है। उनके आने के बाद ही अल्ट्रासाउंड हो पाएंगे। कहते हैं कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अन्य रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। हालांकि पीएचसी बैजनाथ से रेडियोलॉजिस्ट बुलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed