फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No salary if toilet will not stablish till November 15th

15 नवंबर तक शौचालय नहीं बने तो रोकेंगे वेतन 

Sat, 02 Sep 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 02 Sep 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
No salary if toilet will not stablish till November 15th
बागेश्वर में बैठक लेती डीएम।  - फोटो : अमर उजाला

डीएम रंजना ने नगर पालिका परिषद बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें पालिका और पंचायत को 31 दिसंबर से पहले खुले में शौचमुक्त करने के लिए सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। सर्वे कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर तक शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य हासिल करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य पूरा नहीं होने से पालिका कर्मियों और अधिकारियों का सितंबर का वेतन आहरित नहीं करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने नोडल अधिकारियों को आवंटित वार्डों के सदस्यों से संपर्क कर रिसर्वे कार्य को समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों के पास घरेलू शौचालय निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न हो उनके लिए पांच सौ मीटर दूर सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था के लिए भूमि उपलब्ध कराएं। जिन स्थलों पर लोगों का अधिक आवागमन रहता है, शौचालय की आवश्यकता हो तो वहां एक किमी के दायरे में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर उसे सर्वे में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए यूजर चार्जेज निर्धारित करने, एडीएम और एसडीएम को प्रतिदिन रिसर्वे कार्य की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। वहां एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, क्रीड़ा अधिकारी विनोद बल्दिया, बचत अधिकारी दीपक आर्या और खादी ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed