{"_id":"59c6926b4f1c1b27688b611d","slug":"no-road-makes-villagers-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीपी के तहत स्वीकृत सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से चचई और बैसानी के ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने शनिवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम रंजना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं होने पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में गुहार लगाने की चेतावनी दी है।
कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि एससीपी के तहत बैसानी से पौसारी तक छह किमी सड़क और चचई में पांच किमी स्वीकृत हुई थी। सड़कों की सैद्घांतिक स्वीकृति मिलने के बाद निविदा आमंत्रित कराई गई। बाद में जनप्रतिनिधियों ने सड़क का भूमि पूजन भी कर दिया, लेकिन आज तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार इस मामले से अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में बैसानी के पूर्व प्रधान मोहन सिंह गड़िया, प्रधान दिवानी देवी, हरीश जोशी, मोहन राम, रमेश, देवराम, लालू राम, बालक सिंह, चचई के प्रधान केशव लाल, मदन राम, सुरेश लाल, खीम राम, कुंदन राम, दीवान राम, मथुरा प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।