{"_id":"5e2f2ea48ebc3e4aec68021d","slug":"no-road-for-the-dungar-gaon-bageshwar-news-hld3711625129","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीगांव में रुका डुंगर गांव के लोगों का ‘विकास ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीगांव में रुका डुंगर गांव के लोगों का ‘विकास ’
विज्ञापन
बागेश्वर में क्षेत्र पंचायत सात के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने कारगिल शहीद रमेश सिंह परिहार के गांव के लिए मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शहीद के गांव डुंगरगांव और मजबे को मोटर मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। 2014 से शुरू निर्माण कार्य अमतोड़ा के वजीगांव के पास रुका हुआ है। शासन-प्रशासन से शिकायत के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है।
सात के बीडीसी सदस्य घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीमी नरगोल सड़क के डामरीकरण और सड़क कटिंग किए जाने की मांग उठाई। साथ ही डोबाधारी सड़क मिलान और ग्रामसभा नैल में नैल मोटर मार्ग की कटिंग सड़क तक पहुंचाने की मांग की। बताया कि स्येनी में भटोली-घड़खेत होते हुए सड़क में कई बार सर्वे के बाद भी कटिंग कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा उन्होंने चामी क्वैराली मुख्य मार्ग से इंटर कॉलेज क्वैराली होते हुए चामी स्थित अस्पताल तक नई सड़क सर्वे कर बनाए जाने की भी मांग की। वहां सात के प्रधान र्शन सिंह बिष्ट, नैल के ललित परिहार, स्यूनी गोपाल सिंह, क्वैराली हरीश प्रसाद, गुनाकोट महेंद्र प्रसाद, बहादुर सिंह, खीम सिंह, हरीश सिंह परिहार आदि थे।
-
जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग
बागेश्वर। सात के क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम तिवारी ने डीएम को पत्र सौंपकर सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। सूअर आए दिन खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते पखवाड़े में गांव की महिलाओं पर सूअर ने हमला किया है। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
27बीजीएस16, 17पी- बागेश्वर के कलेक्ट्रेट सभागार प्रदर्शन करते ग्रामीण।