फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Online Work in Kafaligair Post Office

बिलौरी का डाकघर हुआ ऑनलाइन तो कामकाज हो गया ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
No Online Work in Kafaligair Post Office
काफलीगैर डाकखाने में कामकाज शुरू होने के इंतजार में बैठे लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के बिलौरी डाकखाने के ऑनलाइन होने के बाद कामकाज ठप हो गया है। तकनीक के काम न आने से स्थानीय लोगों को तकलीफ हो रही है। इंटरनेट सेवा चरमराने और तकनीकी खराबी के कारण लेनदेन और अन्य काम नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों को पोस्ट ऑफिस से बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिलौना डाकखाना 20 अक्तूबर को ऑनलाइन किया गया था। जिसके बाद से कार्यालय में कामकाज नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट सेवा और तकनीकी दिक्कतों के कारण कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है। रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह रौतेला ने बताया कि 12 दिन से लोग डाकखाने से मायूस होकर लौट रहे हैं। लेनदेन नहीं होने से त्योहारी सीजन में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन

खाता खुलवाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की दिक्कतों के बावजूद डाकखाने की ऑनलाइन सेवा सुचारु नहीं हो रही है। इधर, पोस्टमास्टर धनी राम ने बताया कि पहले डाकखाने में ऑफलाइन कार्य किया जाता था। सीबीएस कराने के बाद सभी कार्य ऑनलाइन किया जाना है, लेकिन तकनीकी दिक्कत और इंटरनेट के काम नहीं करने से ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहा है। उच्चाधिकारियों को इस बारे में पत्र लिखा गया है। जल्द समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed