{"_id":"6805449c25295069800eaa09","slug":"no-officer-in-this-hospital-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114924-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 15 साल से पशुधन प्रसार अधिकारी का इंतजार कर रहा तिलसारी का पशु सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 15 साल से पशुधन प्रसार अधिकारी का इंतजार कर रहा तिलसारी का पशु सेवा केंद्र
Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को पशुओं की दवा के लिए तय करना पड़ता है 10 से 12 किमी का सफर
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं की चिकित्सा का लाभ देने के लिए साल 2015 में पशु सेवा केंद्र की स्थापना की गई। केंद्र में अब तक पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से केंद्र बंद पड़ा है। क्षेत्र के पशुपालकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
साल 2015 में जब तिलसारी गांव में पशु सेवा केंद्र स्थापित हुआ तब लोगों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन वहां किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से जब से बना है तब से बंद है। ग्रामीणों को अपने पशुओं के इलाज के लिए गांव से 10 किमी दूर डंगोली और 12 किमी दूर गरुड़ जाना पड़ता है। ग्रामीण बताते हैं कि केंद्र सुचारू करने के लिए कई बार प्रदेश सरकार का पत्र भेजा गया है। जिलास्तर में भी ज्ञापन दिया गया। बावजूद आज तक केंद्र सुचारू नहीं हो पाया। ग्रामीण ललित परिहार, कैलाश परिहार, नारायण तिवारी, जगदीश पांडे, गणेश भट्ट, सुमित, प्रकाश देवराड़ी ने केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है।
....कोट
जिले से समय-समय पर रिक्त पदों की सूचना मुख्यालय को भेजी जा रही है। जल्द नई नियुक्ति होने की संभावना है। जिसके बाद प्राथमिकता से तिलसारी में पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।