फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No More Fund For Parking in Bageshwar

बागेश्वर को नए साल में मिल पाएगी पार्किंग सुविधा की सौगात!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
No More Fund For Parking in Bageshwar
बागेश्वर में निर्माणाधीन पार्किंग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एक और साल बीत गया, लेकिन नगर को पार्किंग सुविधा का लाभ नहीं मिला। पिछले तीन वर्ष से निर्माणाधीन दोमंजिला पार्किंग को बजट की दरकार है, लेकिन सरकार की ओर से बजट न मिलने के कारण कार्य रुका है।
विज्ञापन

2.12 करोड़ रुपये से बन रही पार्किंग के लिए शासन से मात्र 50 लाख रुपये मिले थे, जबकि निर्माण कार्य में करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष बजट न मिलने पर अब पालिका ने भी कार्य रोक दिया है। इस कारण जनता की उम्मीदें भी कम होने लगी हैं।
विज्ञापन

नगर में पार्किंग की सुविधा न होने से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर वर्ष वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण नगर की संकरी सड़कों के किनारे वाहन खड़े करना लोगों की मजबूरी बनती जा रही है। इस कारण नगरवासियों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वर्ष 2009 में नगर में पार्किंग निर्माण की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएमओयू बस स्टेशन के पास भूमि चयनित की गई। वर्ष 2019 में पालिका ने पार्किंग का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया था। पालिका के अनुसार शासन से मिली राशि से दोगुनी रकम खर्च हो चुकी है। इसके बावजूद शासन ने बकाया राशि अवमुक्त नहीं की है। इस कारण अब कार्य ठप पड़ गया है। पार्किंग का काम लंबित होने से लोगों की परेशानी सुलझने में देरी हो रही है।
शासन से मिली राशि से अधिक का पार्किंग निर्माण में खर्च हो चुका है। पालिका के पास आय के साधन सीमित हैं। इसलिए शासन से बाकी राशि मिलने पर ही पार्किंग निर्माण का रुका कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

- सुरेश खेतवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका, बागेश्वर।
पार्किंग बनाने की घोषणा के समय इसका बजट एक करोड़ रुपये था लेकिन बाद में नगर पालिका ने आगणन बढ़ाकर 2.12 करोड़ रुपया कर दिया, लेकिन नया प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा। मैंने स्वयं यह संशोधित प्रस्ताव शासन तक पहुंचाया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में शासन से सकारात्मक कार्यवाही हो जाएगी।
- चंदन राम दास, विधायक, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed