फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no medicine in jan aushadhi kendra and dr is also not in his room

जनऔषधि केंद्र में दवा और कक्ष में नहीं मिलते डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
no medicine in jan aushadhi kendra and dr is also not in his room
no medicine in jan aushadhi kendra and dr is also not in his room
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में डॉक्टरों का इंतजार और जन औषधि केंद्र में दवाओं की कमी लोगों पर भारी पड़ रही है। न तो लोगों को इलाज के लिए समय पर डॉक्टर मिल पा रहे हैं और न जन औषधि केंद्र से जरूरत के मुताबिक दवाएं मिल पा रही हैं। मरीजों के साथ आए तीमारदार इसके लिए मुखर होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जनऔषधि केंद्र का लाभ लोगों को तभी मिलेगा जब वहां पर्याप्त दवाएं होंगी।
विज्ञापन

केस 1
बुधवार को पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए धारीडोबा निवासी गिरीश सिंह ने बताया कि डॉक्टर का कक्ष तो खुला था लेकिन वह अपने कक्ष में नहीं थे। डॉक्टर के मौजूद न होने से कक्ष के बाहर बेवजह इंतजार करना पड़ रहा है। गिरीश ने कहा कि इस समस्या को दूर किया जाना चाहिए। लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। नियत समय तक डॉक्टरों को अपनी कुर्सी पर मौजूद रहना चाहिए।
विज्ञापन

-
केस 2
भतीजे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए बागेश्वर के कठायतबाड़ा निवासी जमन सिंह दानू ने बताया कि जन औषधि केंद्र में जरूरत के हिसाब से दवा नहीं मिली। बताया कि भतीजे के हाथ में इनफेक्शन हुआ है, जिसके लिए इंजेक्शन की जरूरत थी। वह जन औषधि केंद्र गए तो वहां उन्हें इंजेक्शन नहीं मिल पाया। उन्हें महंगे दाम पर इंजेक्शन खरीदना पड़ा। जन औषधि केंद्र खुलने का लाभ लोगों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डॉक्टरों को ओटी और वार्ड में भी मरीजों को देखना पड़ता है। ऐसा कभी-कभी होता है कि डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं होते हैं। - डॉ. बीडी जोशी मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed